हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से अशोभनीय हरकत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना कांगड़ी क्षेत्र की है, जहां एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति ने उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी शिव निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से पकड़ा है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.