देहरादून, मार्च 19 -- श्यामपुर। श्यामपुर में हर घर जल मिशन के तहत होने वाली पेयजल आपूर्ति करीब एक सप्ताह से ठप है। इससे गांव की करीब ढाई से तीन हजार आबादी को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। जल संकट के चलते सुबह-शाम पानी भरने के लिए लोगों को इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत गृहणियों और कामकाजी महिलाओं को हो रही है, जिन्हें घरेलू कामकाज के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण पीने के पानी के साथ अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। चंद्रशेखर, पवन कुमार, मेघराज सिंह और विकास ने बताया कि समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट ने बताया कि पंप हाउस के इलेक्ट्रिक कंट्रोल पैनल में फॉल्ट आने के कारण जलाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.