देहरादून, अप्रैल 19 -- श्यामपुर। रात में अचानक फैली तीखी गंध ने श्यामपुर क्षेत्र में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। आंखों में जलन और तेज खांसी से लोग बेहाल हो उठे। करीब 45 मिनट तक आमजन के साथ-साथ बुजुर्ग, दमा व खांसी के मरीज, नवजात शिशु और बच्चे खासे परेशान रहे। कुछ ही देर में स्पष्ट हो गया कि गंध पूरे क्षेत्र में एक साथ फैल रही है। यह घटना शनिवार को करीब 9:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर में असर सबसे अधिक रहा। गाजीवाली के गढ़वाली मोहल्ले में प्रभाव ज्यादा देखा गया, जबकि बाहर पीली स्थित पट्टा बस्ती और सजनपुर में भी लोग प्रभावित रहे। इसके विपरीत हाईवे की ओर असर कम रहा, जबकि कांगड़ी गांव में स्थिति लगभग सामान्य रही।सजनपुर निवासी महिला रामकली ने बताया कि रात में अचानक बहुत तेज और तीखी गंध फैल गई, जिससे सांस लेना मुश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.