रिषिकेष, मई 4 -- हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर श्यामपुर से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। गढ़ी तिराहे से पुलिस चौकी तिराहे तक ऋषिकेश जाने वाला ट्रैफिक दिनभर फंस रहा है। बावजूद, राहत के लिए न तो पुलिस और न ही एनएच पीडब्ल्यूडी को कदम उठाता दिख रहा है। सोमवार को सुबह से ही ऋषिकेश की ओर जाने वाला ट्रैफिक गढ़ी तिराहे से जाम होना शुरू हो गया। श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहे तक करीब एक किलोमीटर पैच में वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते दिखे। हैरानी है कि तिराहे पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए एक अदद पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं नजर नहीं आया। जबकि, तिराहे ही पुलिस चौकी है। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज तिराहे में जाम से लोग परेशान हाईवे के इस पैच में दोपहर के वक्त स्कूली बसें भी फंसती दिखीं, जिसमें सवार बच्चे गर्मी में परेशान होते नजर आए। स्लो ट्रैफिक और जाम का...