देहरादून, अप्रैल 27 -- श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में निर्धारित बस स्टॉप पर रोडवेज बसों के नियमित रूप से नहीं रुकने से छात्र-छात्राओं, विशेषकर डिवाइन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लंबे इंतजार के बावजूद बसें नहीं रुकने से विद्यार्थियों में नाराजगी बनी हुई है। नेपाली फार्म की मेडिकल छात्रा करिश्मा का कहना है कि कई बार बसें स्टॉप पर नहीं रुकतीं, जिससे समय पर आवागमन प्रभावित होता है। रायवाला की सोनाली के अनुसार एमएसटी होने के बावजूद उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऋषिकेश की गीतिका ने बताया कि बसों का नियमित न रुकना सबसे बड़ी समस्या है। डोईवाला की राधिका का कहना है कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक स्टॉप पर खड़ा रहना बेहद कठिन हो जाता है। लालढांग की प्रीति ...