हरिद्वार, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने शनिवार को श्यामपुर क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में आयोजित सात दिनी एनएसएस शिविर में मायापुर स्थित पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के 50 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है और उनको व्यावहारिक रूप से समाज सेवा से जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.