हरिद्वार, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर 16 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हुड़दंग करने, शांति भंग करने और नशे में वाहन चलाने वाले आरोपी शामिल हैं। कोतवाली श्यामपुर प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की है। होटल-ढाबों के आसपास खुले में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 12 लोगों को पकड़ा गया। नशे में वाहन चलाते पाए गए राहुल कुमार निवासी औरंगपुर बसंता उर्फ काठपुर जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी बुलेट सीज की गई। इसके अलावा सुखचेन निवासी पुरी नगर, चंडीघाट कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार को देसी शराब के 38 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया। शांति भंग के आरोप में बिरेंद्र सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर, हरिद्वार और राजू सिंह निवासी ग्राम सबलगढ़ जिला बिजनौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.