हरिद्वार, जून 9 -- श्यामपुर, संवाददाता। श्यामपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की राह आज भी अपने क्षेत्र के बाहर से होकर गुजरती है। डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को हरिद्वार, लालढांग तथा अन्य स्थानों के शिक्षण संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। करीब 40 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 15 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है।

छात्राओं पर प्रभाव कई स्थानों पर यह मार्ग वन क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे आवागमन और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सार्वजनिक परिवहन की सीमित उपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को नियमित रूप से आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार लंबी दूरी तय करने में समय और धन दोनों खर्च होते हैं, जिसका असर विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर प...