हरिद्वार, मई 30 -- श्यामपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि गोशाला और स्टोर में रखा सामान जलने से आर्थिक नुकसान हुआ है। पहली घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे श्यामपुर में हुई। जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी मुन्ने पुत्र किशोरी की गोशाला से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग पूरी तरह बुझाई जा चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली श्या...