हरिद्वार, अप्रैल 15 -- श्यामपुर गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर बने अंडरपास की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। अंडरपास में लंबे समय से भरे पानी और कीचड़ के चलते जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं राहगीरों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलने वाले और बाइक सवार रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, तेज रफ्तार से गुजरने वाले चार पहिया वाहन पानी के छींटे दूर तक उछाल देते हैं, जिससे राहगीरों के कपड़े और चेहरे तक गंदे हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिसलन के कारण कई लोग यहां गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोजाना छात्र-छात्राएं, बाजार जाने वाले लोग, बैंक उपभोक्ता और आसपास के ग्रामीण इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। इतना ...