बरेली, मार्च 16 -- श्यामगंज में चारपाई पर सो रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत बरेली, मुख्य संवाददाता। श्यामगंज पुल के नीचे चारपाई पर सो रहे बिजनौर के मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ी निवासी 35 वर्षीय रूप सिंह बरेली में मजदूरी करने आए थे। उनके भाई सुरेंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि रूप सिंह श्यामगंज पुल के नीचे सीवर लाइन के कार्य में मजदूरी कर रहे थे। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वह वहीं मिट्टी के ढेर के पास चारपाई डालकर सो गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे रामपुर गार्डन की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.