बरेली, जून 15 -- श्यामगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, हालत गंभीर बरेली, मुख्य संवाददाता। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को श्यामगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के भतीजे और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय पुत्र वीर सिंह गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गर्दन मांझे से कट गई और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- मेरठ : चाइनीज मांझे की चपेट में आया 11वीं का छात्र, हालत गंभीरस्थिति और उपचार जानकारी के अनुसार पीलीभीत में ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख के बेटे एवं गन्ना मंत्री संजय सिंह के भतीजे वीर सिंह गंगवार प्रेमनगर में त्रि...