बाराबंकी, जून 29 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसंराय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में रामलीला मैदान के करीब खाली पड़ी श्मशान की जमीन पर मीरापुर पंचायत गांव के दूसरे समुदाय के लोग उस जमीन पर मजार का निर्माण करा रहे थे। निर्माण के लिए खंभे भी खड़े कर दिए गए थे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। पुलिस ने गांव के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मदारपुर गांव निवासी नंदलाल ने बताया कि गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन हिन्दुओं की श्मशान भूमि के नाम से दर्ज है। यह भी पढ़ें- न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण गांव के ही नूर मोहम्मद, मोहम्मद इस्ताख द्वारा उस जमीन पर मस्जिदनुमा मजार का निर्माण कराया जा रहा था। जिससे ग्रामीणों में आक्...