फरीदाबाद, अगस्त 10 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। छांयसा थाना क्षेत्र में मोठूका नगंला रोड के पास शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब श्मशान घाट की जमीन में दफन एक नवजात शिशु के शव को कुत्तों ने नोच डाला। कुत्ते गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाल लाए और सड़क तक खींच ले गए। सड़क पर शव पड़ा देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी गोपाल दास के अनुसार, पुलिस को शनिवार रात करीब दस बजे सूचना मिली थी कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के पास दीवार से करीब दस मीटर की दूरी पर एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि शव मोठूका नगला रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित श्मशान घाट की बाउंड्री के अंदर दफन ...