मेरठ, मार्च 7 -- अछरौंडा गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट में एक तांत्रिक को तंत्र क्रिया करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। परतापुर थाने के पास रहने वाले 58 वर्षीय गोपाल पुत्र खेमचंद का बीमारी के चलते दुल्हैंडी के दिन निधन हो गया था। दोपहर बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार अछरौंडा स्थित श्मशान घाट में कर दिया। रात में परिजन श्मशान घाट पर दीपक जलाने पहुंचे। जहां उन्होंने गोपाल की चिता के पास एक व्यक्ति को तंत्र क्रिया करते हुए देखा। मृतक के बेटे कपिल और अन्य लोगों ने उसको दबोच लिया। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली। पूछताछ करने पर तांत्रिक ने अपना नाम कालीचरण निवासी चुड़ियाला बताया। पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत...