मेरठ, मार्च 19 -- दौराला रोड स्थित श्मशान मार्ग और तहसील रोड पर होली भवन के पास फैली गंदगी को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने इस संबंध में ईओ को ज्ञापन सौंपकर जनहित में सफाई कराने की मांग की है। लोगों ने बताया कि श्मशान जाने वाले रास्ते पर शवयात्रा के दौरान कंधा बदलने का स्थान है, लेकिन वहां आसपास के लोगों द्वारा गंदे कपड़े और कूड़ा डाला जा रहा है। इसी तरह होली भवन के बाहर भी गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। उन्होंने ईओ से दोनों स्थानों पर कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाने व वहां सफाई कराने की मांग की। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। संबंधित स्थानों पर जल्द ही सफाई अभियान...