मेरठ, मार्च 24 -- नगर पालिका प्रशासन ने शमशान भूमि जाने वाले मार्ग पर कूड़ा डालने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है। ईओ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि श्मशान के आसपास स्थित मोहल्ले वालों ने यदि शमशान मार्ग पर कूड़ा डाला या गंदगी फैलाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने श्मशान भूमि के आसपास के मोहल्लों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग शमशान जाने वाले रास्ते पर घरेलू कूड़ा व मलबा डाल रहे हैं, जिससे आने-जाने में परेशानी के साथ गंदगी फैल रही है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि शमशान स्थल की साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका नियमित रूप से सफाई ...