बरेली, मार्च 11 -- रिठौरा। हाईवे पर अर्थी रखकर हंगामा करने के 10 दिन बाद मंगलवार को राजस्व टीम मुड़िया अहमदनगर गांव पहुंची और श्मशान भूमि के रास्ते की पैमाइश की। हालांकि रास्ते को लेकर कोई हल नहीं निकल सका। अब टीम उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर के मोहल्ला खेड़ा में लंबे समय से श्मशान भूमि के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। श्मशान भूमि तक जाने का रास्ता नहीं होने पर खेतों से होकर शवयात्रा श्मशान भूमि तक ले जाते हैं। 28 फरवरी को गांव के बुजुर्ग भोलाराम की मृत्यु होने के बाद परिजन उनकी अर्थी श्मशान ले जा रहे थे, लेकिन किसानों ने अपने खेतों से अर्थी निकलने देने से इनकार कर दिया। इस पर नाराज ग्रामीणों ने पीलीभीत हाईवे पर अर्थी रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.