रांची, मई 24 -- नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के लालगुटवा में सदान मुक्ति धाम के सौंदर्यीकरण सह चारदीवारी निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी योजना के तहत मौजा गुटूवा स्थित श्मशान घाट में चारदीवारी और अन्य विकास कार्यों के लिए सांसद मद से 70 लाख 43 हजार रुपये आवंटित किए गए थे। इसका शिलान्यास तीन मार्च 2024 को रांची सांसद संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल ने किया था। समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, प्रमोद लाल, बिंदेश्वरी भगत, रामकिशन महतो, बबलू महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है...