बरेली, अप्रैल 15 -- शीशगढ़। शीशगढ़ नगर पंचायत में बहेड़ी बस अड्डे पर बने श्मशान घाट पर कुछ दिनों पहले सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। रोड की दोनों साइड में नाले का भी निर्माण किया है जिसमें से गंदा पानी श्मशान घाट के अंदर पहुंच रहा है। कस्बे के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। कस्बा के प्रदीप माली ने सीएम पोर्टल एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत देकर समस्या का निदान करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया सीसी रोड निर्माण करने वाले जेई को बताया गया है। अगर नाले से रिसाव होगा तो उसको सही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण के धीमे काम से लगता है जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.