फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद,सरसमल। गांव खेड़ी कलां के श्मशान घाट जाने वाले रास्ते के निर्माण और चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों कार्य जल्द कराने का आश्वासन भी दिया। वार्ड नंबर 34 के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी कलां में चौधरी छोटू राम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सत्यपाल नरवत, महासचिव पवन कुमार, उपप्रधान चंद्रवीर भारद्वाज समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि गांव के श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से खराब हालत में है। रास्ते के दोनों ओर ना...