हापुड़, फरवरी 27 -- गंगा नगरी में अवैध रूप से होने वाले कब्जे, अतिक्रमण को लेकर पालिका काफी सख्त नजर आ रही है। शुक्रवार को भी नगर पालिका ईओ ने टीम के साथ गंगा नगरी में अलग अलग स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटाते हुए कुछ स्थान पर अवैध कब्जे को भी मुक्त कराने का काम किया है। पालिका के इस कार्य से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। गंगा नगरी में सरकार की ओर से विकास की गंगा बहाने के साथ करोड़ों रुपये से सुंदरीकरण कराने का काम किया जा रहा है। लेकिन गंगा नगरी में अलग अलग स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों ने इसकी सुंदरता पर बदनूमा दाग लगाने का काम किया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक गंगा नगरी पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई। डीएम की नाराजगी को देख शुक्रवार की सुबह को पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी टीम के साथ गंगा नगरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.