नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- राजीव दत्त पांडेय, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे राजघाट श्मशान घाट पर रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह करीब 11:30 बजे बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। गुंबद के नीचे बैठे शाहपुर के शक्तिनगर के रहने वाले संजय सिंह और आलोक अस्थाना मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा गया। जहां थोड़ी देर बाद अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत हो गई। हादसे के समय घाट पर 50 से अधिक लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसा स्थल प...