गया, जनवरी 7 -- फोटो गुरारू, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में बुधवार को श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित लोगों ने श्मशान घाट के रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से आसपास के लोग इसी रास्ते का उपयोग श्मशान घाट जाने के लिए करते आ रहे हैं। रास्ता बंद होने से अंतिम संस्कार में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह रास्ता सैकड़ों वर्षों से मथुरापुर के ग्रामीणों द्वारा श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर को एक आवेदन सौंपा था। आवेदन के आधार पर जिला अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेत...