वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में शवों का पंजीकरण किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर शव पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन किया। श्मशान घाटों पर नगर निगम के स्टाफ तीन शिफ्ट में मौजूद रहेंगे और परिजनों को कंप्यूटरीकृत पर्ची दी जाएगी। इसमें मृतक का नाम, पता और आयु आदि दर्ज होगा। नगर निगम ने 12 कब्रिस्तानों को भी चिन्हित किया है, जहां से प्रतिदिन आंकड़े लिए जाएंगे। इनमें आठ मुस्लिम और चार ईसाई कब्रिस्तान हैं। कब्रिस्तानों में भी पंजीकरण केंद्र शुरू होंगे। महापौर ने कहा कि यह व्यवस्था केवल आंकड़ों के लिए है की गई है। पंजीकरण नि:शुल्क होगा। पंजीकरण पर्ची से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने में परिजनों को सहूलियत होगी और जांच के दौरान नगर निगम के पास प्रामाणिक दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.