औरैया, फरवरी 25 -- सहायल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सिखु में अंत्येष्टि स्थल की मिट्टी से मोटरसाइकिल बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। करीब छह महीने से गड्ढे में दबी बताई जा रही इस बाइक के मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है और मामले को संदिग्ध मानकर पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर डायल-112 पर सूचना मिली कि सिखु और पुलन्दरपुर के बीच बम्बा किनारे स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मिट्टी के बीच किसी वाहन का हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीण ब्रम्हपाल सिंह ने बताया कि सिद्धान्त सिंह खेत में लाही काटने गए थे। इसी दौरान गड्ढे में दबे लोहे जैसे हिस्से पर नजर पड़ी। पास जाकर देखने पर मोटरसाइकिल का भाग दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस...