संवाद सूत्र, जनवरी 29 -- बिहार के वैशाली जिले में श्मशान घाट का रास्ता रोके जाने पर एक महादलित महिला का बीच सड़क ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला गोरौल थाना क्षेत्र के सेंधो अंधारी गाछी चौक का है। आक्रशित लोगों ने चौक पर शिव मंदिर के सामने ही सड़क पर महिला का शव रखकर चिता सजा दी और फिर उसका दाह संस्कार कर दिया। फिर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर चिता की आग बुझाई गई और सड़क की साफ-सफाई भी करवाई गई। यह मामला गुरुवार की दोपहर बाद का है। सोन्धो गांव निवासी दहाउर मांझी की वृद्ध पत्नी झपसी देवी की मौत हो गई थी। उनके शव को लेकर मांझी टोला के लोग गांव के श्मशान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क से श्मशान जाने के रास्ते को बीच वाले खेत मालिकों ने रोक दिया। रास्ता रोके जान...