प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर निवासी आशिक अली की बेटी सबीहा बानो का निकाह 2019 में देल्हूपुर के मेहदौरी निवासी मंजूर अली के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में उसे मारपीटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद देहात कोतवाली में शौहर मंजर अली, गुड्डी, मो. इश्तेखार, मोहर अली और रैसुलनिशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...