प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के वैशपुर निवासी मो. इश्तियाक की बेटी सायमा परवीन का निकाह 2018 में जेठवारा के लोकापुर नेवाड़ी निवासी मो. इलियास के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तीन बेटियां होने के बाद भी शौहर का संबंध पड़ोस की एक युवती से हो गया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर बेटियों संग भगा दिया। पीड़िता ने मामले में शौहर मो. इलियास, ससुर जिब्राइल, सास आबिदा बेगम, ननद शबनम बानो, नाजो, नजला, शायबा बानो, तबस्सुम, देवर ईशा और जुनैद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...