मेरठ, जून 27 -- शौल्दा के जंगल में शनिवार दोपहर सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने किसान को गन प्वाइंट पर धमकाकर बाइक और मोबाइल छीन लिए। वारदात के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और कई टीमें खोजबीन में जुट गईं। पुलिस के अनुसार शौल्दा निवासी सुनील शर्मा अपनी मेरठ-गढ़ रोड स्थित इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे स्थित खेतों में ट्यूबवेल से गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वे बाइक पर बैठकर लौटने लगे, तभी दो स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाश उनके पास आए और सिर पर तमंचा तानते हुए बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी घटना के बाद सुनील शर्मा फैक्ट्री तक दौड़कर पहुंचे और वहां से किसी श्रमिक का मोबाइल लेकर अपने भाई धर्मेंद्र को सूचना दी। धर्मेंद्र ने तुरंत 112 व थाने को सूचित कर मौके पर पहुंचकर मदद मांगी। सूचना मिलते ही थाना प्...