शौर्य स्थल पर गूंजी देशभक्ति की धुनें, सैन्य बैंड ने बांधा समां
देहरादून, अगस्त 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर सैन्य बैंड ने प्रस्तुति दी। मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ने दूनवासियों को सैन्य गौरव और राष्ट्रीय एकता की एक यादगार प्रस्तुति देखने को मिली। रविवार सुबह बीईजी और सेंटर के सैन्य बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। बैंड ने वंदे मातरम्..., सारे जहां से अच्छा... और कदम-कदम बढ़ाए जा... जैसी विभिन्न देशभक्ति गीतों और मार्शल धुनों की प्रस्तुति दी। सैन्य वाद्ययंत्रों से निकली इन स्वर लहरियों ने शौर्य स्थल के वातावरण को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- देशभक्ति की धुनों से गूंजा चम्पावत का बस स्टैंड रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी हरादून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.