मेरठ, मई 6 -- जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र शौर्य शर्मा ने जूनियर ओलंपिक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। बताया गया कि यह मेगा इवेंट जूनियर स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र सहवाग तथा निदेशक सतिंदर तंवर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शौर्य शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने शौर्य और उनके परिवार को बधाई दी। स्कूल के चेयरमैन डॉ. बृजभूषण, निदेशक संदीप गोयल, संजय गोयल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.