जौनपुर, मई 18 -- जौनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी हायर सेकेंड्री स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर "शौर्य शक्ति स्वाभिमान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान" का कार्यक्रम हुआ। समारोह में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समाज की एकजुटता, शिक्षा तथा नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने कहा कि "शौर्य प्रतिभा सम्मान" जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जौनपुर की प्रतिभाएं आज महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग घृणा और गलत संगत के कारण पिछड़ते जा रहे हैं, जिससे समाज को नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय ल...