पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।देश के सीमाओं के सुरक्षा में मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल के जवानों के सम्मान में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के 11 सदस्यीय टीम ने 955 किलोमीटर की दस दिवसीय शौर्य वंदन साइकिल यात्रा 14 मार्च को पूर्णिया से शुरू कर बिहार, बंगाल, असम एवं अरुणाचल प्रदेश होते 22 मार्च को अपने लक्ष्य के अंतिम पड़ाव तवांग की यात्रा पूरी की। 24 मार्च को वापस पूर्णिया पहुंचे यात्रा दल को पूर्णिया सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी मधुकर अभिताभ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए सम्मानित किया। पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार संध्या सम्मान समारोह आयोजित कर शौर्य वंदन साइकिल यात्रा दल को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उद्घोषक कनक परासर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.