विकासनगर, जून 7 -- विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी की स्वयं सेविकाओं के अल्मोड़ा में आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र की गौरवी सहगल और कल्पना सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया था। रविवार को श्री आदिशक्ति वेद विद्यापीठ एवं संस्कार जागृति केन्द्र, सेलाकुई गुरुकुल में आयोजित सम्मान समारोह में गुरुकुल के संस्थापक डॉ. पंकज किशोर गौड़ ने दोनों स्वयं सेविकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के समक्ष अनेक सामाजिक चुनौतियां मौजूद हैं। युवाओं और महिलाओं का अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ाव आवश्यक है। इस दिशा में विश्व हिन्दू परिषद और दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटीं स्वयं...