नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा,आशीष धामा । रायन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की 32 शाखाओं से आए 800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संगीत, वाद-विवाद, प्रदर्शन कला, जन-भाषण, नाट्य कला, रेट्रो ग्रुप डांस, फैशन शो सहित 15 श्रेणी शामिल थीं। इस दौरान शौर्य प्रताप सिंह ने रायन प्रिंस का खिताब जीता। उन्होंने टैलेंट राउंड के साथ-साथ अंतिम प्रश्न-उत्तर सत्र में अपना भाषण कौशल दिखाया। इसके अलावा गायन में नव स्वामी, हर्षिता, सारांश तिवार ने गायन में पुरस्कार जीते। दर्श रघुवंशी ने वाद विवाद, शिवानी भाटी ने रायन गॉट टैलेंट और हर्षिता ने टेड टॉक में पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने छात्रों को कला के प्रति प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...