सहारनपुर, मार्च 14 -- बेहट। वैदिक जागरण सेवा निधि ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित शहीद उधम सिंह के शौर्य दिवस कार्यक्रम में उनके वंशजों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर शहीद उधम सिंह कांबोज को श्रद्धांजलि दी। गांव चको स्थित सरदार उधम सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहीद के पौत्र सरदार हरदयाल सिंह ने उनके बलिदान से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला 13 मार्च 1940 में लंदन जाकर लिया। वह महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने कहा कि उनके साहसी कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को याद रखा जा सकें। इतिहासकार डॉक्टर करण सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, श्याम कुमार सैनी आदि ने शहीद उधम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.