मुंगेर, अप्रैल 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के बसौनी गांव निवासी रीतो यादव के पुत्र एवं सीआरपीएफ जवान रंजन कुमार को शौर्य दिवस के अवसर पर दिल्ली के वसंत बिहार में शौर्य समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने वीरता पदक से सम्मानित किया। रंजन कुमार वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। अपने 11 वर्षों के सेवा काल में उन्होंने नक्सलवाद और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2016 में उनका स्थानांतरण 161वीं बटालियन में किया गया, जहां उन्हें श्रीनगर में स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) में शामिल किया गया। इस टीम को घाटी से आतंकवादियों के सफाए की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2016 से 2019 के बीच उनकी टीम ने 20 सफल ऑपरेशन किए। उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत के तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.