जमुई, दिसम्बर 5 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिराए जाने की तिथि पर जमुई में भी शौर्य दिवस मनाने जाने की तैयारी है। इसी बात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सभी थाना अध्यक्ष के आवश्यक निर्देश दिया गया है। डीएम श्री नवीन ने कहा कि पुलिस प्रशासन पल-पल पर नजर रख रही है। दरअसल 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के ढांचा को गिराया गया था। कार सेवकों द्वारा ढांचे को गिराए जाने के बाद काफी बवाल हुआ था। कई कार सेवकों की मौत हुई थी। इन दिनों 6 दिसंबर को कई संगठन शौर्य दिवस तो कोई मातम दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच दोनों ही संगठन के लोग इस दिवस को लेकर काफी तैयारी की है। जिला प्रशासन ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...