शौर्य चक्र विजेता सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन का सम्मान
बोकारो, जुलाई 7 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो परिसदन में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शौर्य चक्र से सम्मानित सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन एवं उनके पिता को गुलदस्ता और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि 8 जून को द्रौपदी मुर्मू ने सद्दाम हुसैन को उनकी बहादुरी और अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से अलंकृत किया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सद्दाम हुसैन ने अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से न केवल बोकारो, बल्कि पूरे झारखंड और भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे जांबाज जवान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राज्य सरकार उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों का सम्मान करना समाज और सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.