शौर्य चक्र विजेता सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन का बोकारो एसपी ने किया सम्मान
बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा (आईपीएस) ने सोमवार को अपने कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर एसपी ने सद्दाम हुसैन के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी जज्बे के साथ देश की सेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मान समारोह के दौरान एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि सद्दाम हुसैन जैसे वीर जवान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी बहादुरी और समर्पण से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवानों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।इस अवसर पर बोकारो के नव नियुक्त सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.