रुद्रपुर, मार्च 23 -- खटीमा, संवाददाता। शहीद मनोज सिंह रुमाल की 17 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद मनोज कश्मीर में नौ मार्च 2009 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मारने के बाद शहीद हो गए थे। उनके अदम्य शासह के लिए शहीद मनोज को मरणोप्राप्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेता राजू भंडारी,राकेश राणा,रंदीप पोखरिया, कैप्टन गंभीर धामी, राजेंद्र अधिकारी, विक्रम रुमाल, पदम रुमाल, सतीश भट्ट, सुमित यादव, हरेंद्र राणा,चन्दर सिंह थापा,मोहन थापा,ललित धामी,दिपक मेहरा, महेश ज्याला, कमान बिष्ट,प्रवीण भंडारी,बॉबी खोलिया,गजराज चौधरी आदि थे। इधर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा शहीद दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह, शाहिद सुखदेव, शहीद राजगुरु के चित्र पर पुष्पअर्पित ...