मेरठ, मई 9 -- ऐतिहासिक रेस क्लब मैदान में शनिवार को देशभक्ति और सैन्य पराक्रम का अद्भुत संगम देखने को मिला। पश्चिम यूपी सब-एरिया की ओर से पहली बार 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 169वीं वर्षगांठ और ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'संघर्ष से विजय तक की शौर्य गाथा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पश्चिम यूपी सब-एरिया के मेजर जनरल सुमित राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन बाधाओं को तोड़ने का नाम है। साहस और करुणा ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाती है। क्रांतिकारियों और शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह का मुख्य आकर्षण कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव रहे। उन्होंने टाइगर हिल की लड़ाई का आंखों देखा हाल सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे...