रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईआईटी जेईई एडवांस्ड के परिणाम में झारखंड सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल के छात्रों को बड़ी सफलता मिली है। उनके मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले छात्र शौर्य शेखर ने ऑल इंडिया 414वीं रैंक हासिल की है, जबकि स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया 635वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों छात्रों ने फिजिक्स और मैथमेटिक्स की तैयारी केके खंडेलवाल की देखरेख में की, वहीं केमिस्ट्री में उन्हें आरके गुप्ता का मार्गदर्शन मिला। दोनों छात्र सोमवार को अभिभावकों के साथ खंडेलवाल क्लासेज पहुंचे और बेहतर मार्गदर्शन के लिए केके खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।बता दें कि आईएएस पद से सेवानिवृत्त केके खंडेलवाल खुद भी एक आईआईटीयन हैं। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 results: जेईई एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1, 2 और 3 ने बताया ब...