चंदौली, मई 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के कैली गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, साहस और वीरता को नमन किया। कहा कि उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस से भरा रहा। जीवन पर्यंत अपने पराक्रम से लोहा मनवाया।उन्होंने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। करीब 30 वर्षों तक उन्होंने अकबर से युद्ध किया, घास की रोटियां खाईं लेकिन कभी भी अकबर के सामने झुके नहीं। यह भी पढ़ें- अदम्य साहस, त्याग और वीरता के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : पूर्व सांसद उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी को एकजुट होकर अपने धर्म, संस्कृति, गौरव और इति...