मऊ, मई 10 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सिकठिया-बारा और देवलास में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने आदमकद प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। लोगों ने महाराणा प्रताप को शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। सिकठिया-बारा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विधानसभा प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। राघवेंद्र प्रताप ने युवाओं से महाराणा प्रताप के संघर्ष और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सनोज सिंह, सोनू सिसोदिया, सूरज कुमार, अतुल सिंह, पंकज सिंह, धनंजय सिंह, पार्थ और किशन आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जयंती, सांसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.