जमशेदपुर, मई 16 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में 17, 18 एवं 19 मई 2026 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में तीन दिवसीय भव्य राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, संगीत, खान-पान एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को बिष्टूपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। बताया गया कि यह भी पढ़ें- राजस्थान की संस्कृति, शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026उद्घाटन समारोह इस महोत्सव का उद्घाटन रविवार को शाम 5 बजे होगा। राज्यपाल कुमार गंगवार को मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, ...