रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सूड़ी समाज की वर्षों पुरानी मांग को सदन में उठाने पर झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने विधायक जयराम महतो से मिलकर उनका आभार जताया है। संघ के महासचिव विद्याधर प्रसाद ने बताया कि विधानसभा के बजट सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्य के सुड़ी समाज की वर्षों पुरानी और न्यायसंगत मांग को पूरी प्रखरता के साथ सदन के पटल पर रखा। विधायक ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पड़ोसी राज्यों में सूड़ी समाज को पहले से ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, तो झारखंड में इन्हें इस अधिकार से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव विद्याधर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष कुणाल शाह, अरुणदेव कुमार, मिथिलेश साहू, पंकज साहू के अलावा जमशेदपुर से सनत मंडल, बिंदु देवी, सहदेव मंडल, तपन मंडल आदि शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.