शौच को गई विवाहिता लापता, नहर किनारे मिली चप्पलें
फिरोजाबाद, जून 8 -- जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी 25 वर्षीय विमलेश रविवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित नहर की ओर जाने के बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नहर में गिरने या कूदने की आशंका जताई गई। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार नहर पर फाटक लगे होने के कारण जिस स्थान पर महिला के गिरने अथवा कूदने की संभावना है, वहां पानी की गहराई लगभग 20 फीट बताई जा रही है। खोजने के अभियान को आसान बनाने के लिए नहर का पानी भी कम कराया गया है और लगातार तलाश जारी है। परिजनों ने बताया कि विमलेश का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व अमित कुमार निवासी बुधरई भाग सखिनी खैरगढ़ के साथ हुआ था। बताया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.