सोनभद्र, जून 5 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दुम्हान निवासी 18 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र राजदेव कुशवाहा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से शौच के लिए निकला था। बताया जाता है कि शौच के बाद वह गांव के समीप बह रही लौआ नदी के किनारे पहुंचा। इसी दौरान किसी कारणवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिर...